What is SmallCase investment स्मॉल केस इन्वेस्टमेंट क्या है How to invest in SmallCase Small case investment kaise karein
आम तौर पर शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करने के लिए दो तरीके मौजूद और प्रचलित हैं । पहला है stocks purchase यानी आप directly किसी कंपनी के शेयर खरीदते हैं और दूसरा है Mutual Funds इसमे आप indirectly शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करते हैं।
Directly शेयर खरीदने में आपको nifty50 से ज्यादा returns मिल जाते हैं, और आपको कोई फीस नही देनी पड़ती,साथ ही आपके पास sell और buy का पूरा control रहता है। लेकिन आपको इसमे रिस्क भी ज्यादा बनता है और आपको इसमे काफी experties चाहिए होती है।
Mutual Funds में आप indirectly निवेश करते हैं ,और आपकी तरफ़ से कोई प्रोफेशनल इन्वेस्टर पैसा लगता है,इसमे आपको returns भी कम मिलते हैं क्योंकि आपको इसमे ब्रोकरेज फीस भी देनी पड़ती है।और आपका buy और sell पे कोई कंट्रोल नही होता पर risk भी कम होता है।
अब समझते हैं Small Case को-
● Small Case Investment -
आप इसको direct share market investment और mutual funds के बीच की investment कह सकते हैं।
इसमे आपको SEBI रजिस्टर्ड investor एक portfolio बनाकर देगा।जिसमे top कंपनियों ,और उनकी पूरी जानकारी ,स्ट्रेटेजी,और साथ मे उनकी परफॉर्मेंस भी मौजूद होगी। उसके बाद आपको उस पोर्टफोलियो के हिसाब से स्वयं ही अलग अलग कंपनियों में अपने अनुसार कम ज्यादा investment करनी होगी।
बदले में आपको थोड़ी सी फीस देनी होगी जो उस पोर्टफोलियो की कीमत होगी। इसमे आपको mutual funds से अधिक returns मिलने की पूरी संभावना रहती है।
आप इसे semi- active इन्वेस्टमेंट भी कह सकते हैं।
Example के लिए-
आप wind mill capital नामक small case कंपनी की साइट पर जाएंगे तो वहां आपको एक one time payment के बाद अलग अलग कैटगरी के पोर्टफोलियो (जैसे- long term, equity और gold, debt) आदि के प्रोफ़ेशनल पोर्टफोलियो बनवाकर अपने demat account में सीधे डाउनलोड या कॉपी कर सकते है।
Comments
Post a Comment