What is an IPO ..IPO क्या है
जब कोई कम्पनी Equity Fund Raise करने के लिए या अपने आप को Expand करने या किसी बड़े loan को खत्म करने के लिए अपने शेयर का एक भाग लोगों को बेचती है, वह Stock Exchange में listed होकर यह process करते हैं।तब उसे IPO कहा जाता है।
आप भी देखते होंगे कि शेयर बाजार में आमतौर पर किसी न किसी कंपनी का IPO कुछ समय के लिए लोगों के खरीदने के लिए खुला होता है।
यह आम शेयर खरीदने से अलग इसलिए है क्योंकि इसमें आपको कम से कम उतने शेयर खरीदने ही होंगे जितने कंपनी द्वारा निर्धारित किये गए हैं।
अब थोड़ा IPO की process को समझ लेते हैं।
कोई भी कम्पनी अपने funds या Economy को बढ़ाने के लिए 4 मुख्य कारकों पर निर्भर होती है।
1) Promoter Fund
2) Angel Investor
3) Venture Capital & PE Firms
4) IPO (Stock Exchange में listing)
IPO के लिए सबसे पहले
1) कंपनी एक investment या merchant bank आदि को hire करती है, जो IPO pricing और fund raise करने का काम करती है।
2) Due Diligence & Filling
इसके अंदर सबसे पहला होता है;
A) Underwriting - इसमे Merchant एक firm commitment करता है,और fund raise करने की गारंटी देता है।
इसमे होने वाला फायदा- नुकसान merchant का होगा नाकि कम्पनी का।
B) Best Effort Commitment - इसमे pricing और fund raise merchant या बैंक द्वारा की जाती है, लेकिन merchant कोई गारंटी नही लेता है।
C) Syndicate Underwriting - इसमे multiple Merchants या banks Fund Raise करते हैं।
3) Red Herring Prospectus - इसमे कम्पनी की सारी A to Z details को submit किया जाता है।
4) Compliances & Fillings - इसमे SEBI ,NSE/ BSE की regulations के अनुसार proceed किया जाता है।
5) Pricing - IPO के लिए pricing बैंक की जिम्मेदारी होती है।
इसमे बैंक या merchant पूरी कम्पनी का कुल मूल्य निर्धारण करती है और फिर उसका कुछ हिस्सा public को बेचने के लिए issue करती है।
हालांकि 1 व्यक्ति कम से कम कितने शेयर खरीदेगा इसका निर्धारण कम्पनी करती है।
6) Book Building Issue - यदि कम्पनी को लगता है कि IPO की pricing सही नही हुई है या public इससे संतुष्ट नही है तो फिर कंपनी कुछ बड़े investor firms की pricing के लिए सहायता लेती है।
इसमे जो pricing निर्धारित होती है वो एक रेंज में होती है( जैसे 200-250) इसमे minimum pricing को Floor Price और Maximum Pricing को Cap Price कहते हैं।
7) Distribution - IPO में lot और share distribution कंपनी और बैंक दोनों मिलकर करते हैं।
फिर कंपनी की Application Process होती है और कम्पनी का IPO stock exchange में allot होता है।
कभी कभी share की संख्या से ज्यादा public applications आ जाती हैं, तो इसमें आसानी से सभी को share allot नही हो पाते हैं।
जब IPO stock exchange में listed होता है तो लगभग 3-5 दिन के लिए इसका issue -size open रहता है।इसमें directly invest किया जा सकता है। और इसमे payment के लिए अब UPI के माध्यम को भी जोड़ दिया गया है।
निश्चित तौर पर IPO कंपनी को fast capital gain कराने के लिए बहुत अच्छा माध्यम है।
Comments
Post a Comment