Types of Mutual Funds

Mutual Funds मुख्यतः 3 प्रकार के होते हैं।
1) Equity Fund( इक्विटी फण्ड)
2) Debt Fund (डेब्ट फण्ड)
3) Hybrid Fund (हाइब्रिड फण्ड)




● Equity Fund - ये वो funds होते हैं जो share market में निवेश करते हैं।
ये मुख्यतः 8 प्रकार के होते हैं-
1)Large Cap Fund - जो funds बड़ी कंपनी में निवेश होते हैं।
चूंकि बड़ी कंपनियों की बाजार में अच्छी पकड़ होती है इसलिए यहां invest करने पर रिस्क कम होता है।लेकिन return भी कम ही मिलता है।

2) Mid Cap Fund- जो funds मध्यम size की कंपनियों में निवेश होते हैं।यहां risk भी लार्ज कैप से ज्यादा और return भी ज्यादा मिलता है।

3) Small Cap Fund- जो funds छोटे size की कंपनियों में निवेश किये जाते हैं। चूंकि छोटी कम्पनियां बाजार में नई होती हैं ,और शुरुआती growth में होती हैं तो यहां risk ज्यादा होने के साथ साथ return भी बाकी से ज्यादा मिलता है।

4) Sector Funds- जो funds किसी specific sector की कंपनियों में invest किये जाते हैं।
जैसे Sbi Pharma funds केवल pharmacy related कंपनियों में निवेश करती हैं।

5) Diversified Equity Fund- जो fund market के अलग अलग sector में निवेश करते हैं।

6) Dividend Yield Scheme - इसमे कंपनी शेयर होल्डर्स के साथ profit का कुछ हिस्सा बांटती है। हालांकि यह compulsory नही है।

7) ELSS - ये एक TAX SAVING mutual fund स्कीम है।
इसमे आपकी investment 3 साल के लिए लॉक हो जाती है,आप उससे पहले अपना पैसा नही निकाल सकते।

8) Thematic Funds- ये funds themes में invest किये जाते हैं।
जैसे HDFC housing opportunities Fund केवल housing से related सेक्टर में निवेश करती है।


● Debt Fund - सरकार या कंपनी पैसा उधार लेकर इंटरेस्ट के साथ return करती है।
ये सब Debt Instruments जैसे -
Debentures
Bonds
Certificate of Deposit
में ही निवेश करते हैं।
Debt Funds में low risk और low profit होता है।

Types of Debt Funds
1) GILT Fund - ये फण्ड केवल government securities में invest करते हैं। जिनका zero default risk होता है।
ये short term और long term दोनों ही होते हैं।

2) Junk Bond Schemes- इनमे risk बहुत high होता है।और interest भी high होता है।

3) Fixed Maturity Funds- ये funds
Certificate of Deposit
Commercial Papers
Corporate Bonds
में निवेश होते हैं।
ये बैंक FD से अच्छे returns देते हैं।

4) Liquid Funds- ये funds money market instruments में invest किये जाते हैं।
ये short term के लिए होते हैं,और कंपनियां इन्वेस्टर से पैसे उधार लेती हैं।
इसमे ट्रेजरी बिल्स,टर्म डिपाजिट, सर्टिफिकेट ऑफ डिपाजिट आदि से निवेश होता है।
इसमे savings account से ज्यादा return मिलता है।
Risk भी कम और जब चाहे पैसे withdraw कर सकते हैं।


● Hybrid Funds- जो funds equity और debt दोनों ही funds में invest होते हैं।
Types f Hybrid Funds-
1) Monthly Income Plan- फण्ड का 60-90% debt funds में और बाकी equity fund में निवेश किये जाते हैं।
ये बाकी funds के मुकाबले safe होते हैं।

2)Balanced Funds- फण्ड का 65-85% equity और बाकी debt funds में निवेश किया जाता है।

3)Arbitrage Funds- किसी भी stock की price cash market में अलग और Derivative Market में अलग होती है,इसी arbitraging के जरिये profit लिए जाने वाले funds.
65% funds equity में निवेश किये जाते है।
और 6-10% तक returns मिलता है।

◆ स्ट्रक्चर के आधार पर mutual funds-
1) Open Ended Funds -
इन funds में आप कभी भी लेन देन कर सकते हैं।इनमे unlimited units होती हैं।

2)Close Ended Funds -
इन funds में fix time होने के बाद ही investment को withdraw कर सकते हैं।इनमे limited units ही होती हैं।

Comments