डिजिटल गोल्ड में निवेश और क्या है sovereign gold bonds scheme

जब कभी हम सोने की बात करते हैं तो हमारे ध्यान में कोई ना कोई ज्वैलरी ध्यान मे आती है।सोना खरीदना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि पिछले काफी समय से हमने देखा है कि सोने की कीमत लगातार बढ़ ही रही है।




1.Gold में investment के तरीके-
आप gold में offline (bank या Post office)या online(stock broker या SHCIL ) दोनों तरीके से invest कर सकते हैं।
Gold में investment के दो तरीके होते हैं-
(A) Physical Gold
(B) Digital Gold

(A) Physical Gold -
Physical Gold यानी कि वह सोना जो आप किसी ज्वैलरी shop से आभूषण के रूप में खरीदते हैं।
इसको खरीदने में आपका फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है,जैसे कि;
1) physical gold jwellery को बनवाने में 20-25% डिज़ाइन चार्जस लग जाता है।
2) physical gold को अगर आप किसी bank locker में रखते हैं तो उसका चार्ज भी आपको बैंक को देना पड़ता है।
3) physical gold में अशुद्धि एक बहुत बड़ी समस्या है।
4) आपको gst भी देना पड़ सकता है।
5) physical gold के खोने या चोरी होने का खतरा बना रहता है।


(B) Digital Gold-
अब बात करते हैं Digital Gold की,Digital Gold में आप online invest करते हैं।इसमे सोना digital form में सुरक्षित रहता है।
Digital Gold में investment के फायदों की बात करें तो-

1) जब आप digital gold में invest करते हैं तो आपको सोने के 24 कैरेट शुद्धता की गारंटी मिलती है।
2) digital gold पूरी तरह से सुरक्षित है,इसके खोने या चोरी होने का डर नही रहता है।
3) आप जब चाहे इसे किसी भी समय बेच सकते हैं।
4) इसमे आपको कोई भी डिज़ाइन या मेकिंग चार्ज नही देना पड़ता है।
5)इसमे आपको GST नही देना पड़ता है।
6) आप हर महीने थोड़ा थोड़ा करके minimum 1 रुपए से भी invest शुरू कर सकते हैं।
7) सोने की कीमत के घटने बढ़ने के आधार पर तुरंत profit ले सकते हैं।

3.क्या है Sovereign Gold Bonds Scheme-



यह स्कीम RBI द्वारा रेगुलेटेड तथा भारत सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान स्कीम है।इस स्कीम के अंतर्गत आप digital gold में invest करते हैं, और उसके आपको बड़े फायदे मिलते हैं।आप zerodha gold website के माध्यम से इस scheme का लाभ ले सकते हैं।
अब इस scheme के बारे में पूरी जानकारी पढ़ लीजिये-
1) इस scheme में ऊपर बताए गए digital gold के सभी फायदे मिलते हैं।

2) साथ ही आपको बढ़िया returns के साथ साथ 2.5 % की दर से प्रति वर्ष ब्याज भी मिलता है।

3)चूंकि यह government द्वारा secure है तो आपका digital gold पूरी तरह सुरक्षित है।

4) इस स्कीम का maturity period 8 साल का है, किन्तु यदि आप 5 साल पूरे होने पर इसको निकलना चाहते हैं तो आप बिना किसी capital gains tax दिए अपने पैसे निकाल सकते हैं।

5) यदि आप 3 साल से पहले पैसा निकलना चाहते हैं तो आपको short term capital gains tax देना होगा।

6) यदि आप 3 से 5 साल के बीच मे पैसा निकालना चाहते हैं तो आपको long term capital gain tax देना होगा।

7) आप इसमें minimum 1gm और अधिकतम 4kg/व्यक्ति सोने में invest कर सकते हैं।

8) इसमे आपको SIP का option नही मिलता है ,आपको एक ही बार मे invest करना होगा।


उपर्युक्त जानकारी से आप यह समझ गए होंगे कि digital gold आपके लिए investment का अच्छा विकल्प है।
आप zerodha, upstox जैसी मान्यता प्राप्त बड़ी कंपनी के माध्यम से digital gold में invest कर सकते हैं।ये आपके digital gold को सुरक्षित रखती हैं।

यहाँ तक कि upstox जैसी trading कंपनियां आपके जरुरत पड़ने पर digital gold को physical gold में बदलकर आपको डिलीवरी भी करती हैं।

Comments