क्या है share market ? निवेश से पहले समझे बुनियादी बातें-

आम तौर पर भारत मे शेयर बाजार के बारे में लोगो से पूछे तो ज्यादातर का यही कहना होता है कि share market एक सट्टा है,अगर लग गया तो करोड़पति नही तो कंगाल।
जबकि ऐसा बिल्कुल भी नही है,share market एक prediction या अनुमान पर कार्य करने वाला घटक है।
भारत मे लोगो को इसके बारे में अच्छे से knowledge नही दी जाती है, साथ ही यहाँ लोगो मे नो रिस्क अपेटाइट यानी कि जोखिम न लेने की आदत है।
यदि आप कुछ जरूरी बातों को ध्यान रखें और साथ मे धैर्य भी हो तो share market आपको उम्मीद से बहुत ज्यादा फायदा दे सकता है।

1.शेयर बाजार को समझें- शेयर बाजार में आप देश की कंपनियों में उनके शेयर या हिस्सेदारी खरीद कर निवेश करते हैं।
और जिस कंपनी पर आपने निवेश किया है उसके performance पर आपका फायदा या नुकसान निर्भर होता है।
आप indirectly mutual funds से भी यहां निवेश कर सकते हैं।
और सीधे तौर पर भी कंपनी के शेयर खरीद सकते हैं।
भारत मे शेयर बाजार की घटत बढ़त sensex और nifty50 के आधार पर की जाती है।
Sensex में top 30 कंपनियों की performance और nifty50 में top 50 कंपनियों की performance calculate होती है।

आप चाहें तो सीधे sensex और nifty50 में share खरीद सकते हैं या अलग अलग कंपनियों पर भी निवेश कर सकते हैं।

यहाँ पर निवेश आपको 18% से 28% तक return मिल सकता है।
और यदि धैर्य से निवेश करें तो 40% तक का return 4-5 सालों में मिल सकता है।

अब आपको बताते हैं कि किसी कंपनी का शेयर खरीदने से पहले इन बातों को जरूरी रूप से पालन करें।

1.कंपनी का बिज़नेस cycle-
business cycle यानी कि आप जिस भी कंपनी के शेयर खरीदने जा रहे हैं वह कम से कम 11 साल पुरानी हो।जितनी पुरानी कंपनी होगी उतना आपके निवेश को मजबूती मिलेगी।
जैसे -HDFC ,Bajaj जैसी पुरानी कंपनियों ने अपने निवेशकों को बहुत ज्यादा return दिए हैं।

2. Growth में consistency-
कंपनी की growth देश की GDP की ग्रोथ से अधिक होनी चाहिए।
अगर देश की GDP 7% ग्रो करती है तो उसके मुताबिक कंपनी की ग्रोथ 14-15% या उससे अधिक होनी चाहिए।

3.Zero Debt-
किसी कंपनी के शेयर खरीदने से पहले यह देख ले कि कहीं उस पर कोई कर्जा तो नही है।
आप www.moneycontrol.com की साइट पर जाकर किसी भी कंपनी की growth ,net turnover और उस पर कोई कर्जा है या नही और अगर है तो कितना है,यह पूरी जानकारी ले सकते हैं।

4.leadership नेतृत्व-
आप कंपनी की लीडरशिप को देखकर भी कंपनी की ग्रोथ predict कर सकते हैं।
किसी एक व्यक्ति या किसी ग्रुप ,जो कम्पनी को लीड कर रहे हैं उनके बैकग्राउंड को जानकर भी आप कम्पनी का भविष्य का अनुमान लगा सकते हैं।

5.कंपनी के मालिक की शेयर holdings-
इस बात को भी ध्यान रखे कि जिस कंपनी पर आप निवेश करने जस रहे हैं,उस कंपनी के मालिक के पास कंपनी की 51% या उससे अधिक की holdings होना बहुत जरूरी है।अन्यथा कंपनी के ऊपर कंगाल होने का खतरा बना होता है।

6. ग्रोथ % प्रतिवर्ष-
कम्पनी के बारे में यह देख लें कि कंपनी की growth हर साल 25% या उससे ऊपर की होनी चाहिए।

7.रेवेन्यू और unit में बढ़ोतरी-
आपको कम्पनी की सालाना रेवेन्यु में बढ़ोतरी को भी देखना है कि वह कम्पनी हर साल 10%-15% के हिसाब से अपनी रेवेन्यु बढ़ा रही है।
और यह ही नही कि कम्पनी अपनी निर्मित वस्तुओं की कीमत बढ़ाकर रेवेन्यु बढ़ा रही है,बल्कि जरूरी ये है कि कम्पनी हर साल पिछले साल के मुकाबले अधिक units को बेच रही है।



Comments