क्या है Cryptocurrency ?कैसे काम करती हैं bitcoin जैसी crypto currencies

1.क्या है crypto currency -
Crypto का अर्थ होता है private या secret. ये currency बाकी किसी भी currency से अलग होती हैं ,क्योंकि ये भौतिक रूप से मौजूद नहीं हैं,बल्कि internet पर डिजिटली या वर्चुअल रूप से मौजूद है।
इन currencies पर किसी भी सरकार,संस्थान ,बैंक आदि की कोई पकड़ या नियंत्रण नही होता है।यानी कि आप इनके लेनदेन के लिए किसी के प्रति जिम्मेदार नही हैं।

2.कैसे काम करती है crypto currency-
इसको समझने के लिए हम Bitcoin का उदाहरण लेंगे,जो कि आज के समय की सबसे बड़ी crypto currency है।और 2021 की बात करे तो 1 bitcoin की कीमत 30 लाख रुपयों के बराबर है।

माना कि एक आदमी A किसी आदमी B को 1 bitcoin भेजता है,तो इसमें हालांकि कोई संस्था नही जुड़ी है तो इस transaction का हिसाब करने के लिए या प्रमाण रखने के लिए इस transaction को P2P नेटवर्क(person to person) से जोड़ा जाता है।
मतलब बहुत से networks को एक block chain के साथ जोड़ा जाता है जो इस transaction का हिसाब एक ledger के रूप में रखते हैं।यहीं पर आपकी transaction को verify किया जाता है।

अब आप सोचेंगे कि यदि हमारी transaction का हिसाब इतने नेटवर्क पर मौजूद है तो हमारी payment प्राइवेट कैसे होगी।
तो इसीलिए crypto currency में एक प्रोग्राम है cyptography ,
ये प्रोग्राम आपकी हर transaction को coded फॉर्म में रखता है, जिससे आपके डेटा की प्राइवेसी बनी रहती है।

3.क्या होती है crypto currency Mining -
Mining का मतलब होता है limited source को प्राप्त करने की एक तकनीक।
जैसे कि bitocoin में है, 21 million से ज्यादा bitcoin नही बना सकते हैं,अर्थात इनकी मात्रा सीमित है।
अभी तक लगभग 17 million bitcoin को प्राप्त किया जा चुका है,और इसीलिए बाकी bitcoins को प्राप्त करने की डिजिटल प्रक्रिया को bitcoin mining कहा जाता है।
Mining के लिए आपको बहुत ज्यादा devices जैसे कि लैपटॉप,desktop आदि की जरूरत होगी,और internet पर बहुत से सॉफ्टवेयर हैं जिनके माध्यम से आप mining शुरू कर सकते हैं।
हालांकि इसमें बहुत मात्रा में ऊर्जा और बिजली की खपत होती है।


4.कुछ जरूरी जानकारी crypto currency के बारे में-
1)जैसे कि आपको बताया कि ये currency सीमित हैं इसलिए इनकी डिमांड के आधार पर इनकी कीमत तय होती है।
यानी कि यदि डिमांड ज्यादा हुई तो कीमत भी बढ़ेगी और डिमांड कम होने पर कीमत घटेगी।
2) भारत मे फिलहाल crypto currency की ट्रेडिंग को legal माना गया है। हालांकि यह lagal tender नही है, अर्थात आप इससे कोई भी वस्तु,जमीन आदि नही खरीद सकते और न ही बैंक को जमा करने को दे सकते हैं।
3)news,कंपनियों की इसके प्रति रुचि के आधार पर भी इसकी कीमत निर्धारित होती है।

4.crypto currency के फायदे और नुकसान-
फायदों की बात की जाए तो ;
●इसमे आपकी payments आदि को कोई नियंत्रित नही करता है।
●इसकी मात्रा सीमित होने के कारण आप यदि इसमे निवेश करते हैं तो बढ़िया return की सम्भावना रहती हैं।

नुकसान की बात करें तो;
●यदि crypto currency के transaction में यदि आपके साथ कोई गड़बड़ी होती है तो इसके लिए कोई संस्था या सरकार जिम्मेदार नही होगी,अर्थात आप किसी को शिकायत नही कर पाएंगे।
●इनकी माइनिंग में बिजली की बहुत खपत होती है, यह eco-friendly नही है।
● निवेश में risk भी बना रहता है।


सम्पूर्ण जानकारी के लिए बहुत सी trading companies मौजूद हैं जो आपको हर तरीके से crypto currency के बारे में जानकारी दे सकती हैं। आप coin DCX जैसी applications के माध्यम से अधिक जानकारी ले सकते हैं।






Comments