Truecaller कर रहा है आपके डाटा की चोरी

 Truecaller आपका data को चोरी करता है।

ये बात जानकर आपको हैरानी तो हुई होगी लेकिन ये बात बिलकुल सही है कि Truecaller आपके data को चोरी करके बहुत सी जगहों पर उसका इस्तेमाल करता है।

यहां तक कि अगर आपका account Truecaller पर नही है फिर भी आपका data और details Truecaller के पास मौजूद होती हैं।

 ये खुलासा किया है Viceroy Research की एक रिपोर्ट ने।





Truecaller एक यूरोपियन कंपनी है।लेकिन यूरोप में सख्त GDPR नियमों के कारण, Truecaller ने अपने servers भारत में install किए हुए हैं।क्योंकि भारत में data privacy को लेकर कोई भी सख्त कानून नही है।

लेकिन tax देते वक्त ये कंपनी यूरोप में अपना tax देती है क्योंकि वहां tax rate भारत के मुकाबले कम हैं।


मान लीजिए आपने Truecaller पर अपना account बनाया है और Truecaller को अपने contacts की permission दी है,तो Truecaller आपकी दी हुई इस permission और data के आधार पर आपके फोन में मौजूद सभी लोगों जिनका  contacts आपके फोन में मौजूद है उनकी की भी जानकारी चुरा लेता है,चाहे उन सभी का Truecaller पर account है या नही।



Truecaller को ये तक पता होता है कि आपके कितने बैंक खाते हैं और उनमें कितनी राशि मौजूद है। और जब भी आपकी बैंक राशि किसी एक सीमा से कम होती है तो Truecaller आपके फोन में loan से related messages भेजना शुरू कर देता है।

Truecaller की इसी data की चोरी की वजह से 300 million users वाली इस कंपनी के पास 3-3.5 billion तक लोगों का data मौजूद है।


Comments